जानिए, मुलायम के ‘अमरप्रेम’ की क्या है वजह?

0
मुलायम सिंह

मुलायम कुनबे में चल रहे घमासान के पीछे किसी शख्स का नाम अगर उछल रहा है तो वह हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह। हर किसी के दिमाग में केवल एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर मुलायम सिंह के लिए अमर सिंह इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं? क्यों मुलायम उनके लिए अपने बेटे अखिलेश यादव को सार्वजिनक तौर पर भी फटकार लगा देते हैं?

इसे भी पढ़िए :  योगी आदित्यनाथ की नगरी में ये IAS ऑफिसर होंगे प्रधान सचिव, पढ़िए क्या है इनकी खास बात

क्यों है मुलायम का ये ‘अमरप्रेम’

1. पुरानी दोस्ती: मुलायम और अमर सिंह की दोस्ती साल 1988 के समय की है। हालांकि अमर सिंह ने अधिकारिक तौर पर साल 1996 में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

2. पार्टी के लिए फंड: अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के लिए अपने कनेक्शन और संबंधों के माध्यम से फंड जुटाने का काम किया। उन्होंने देश के बड़े उद्योगपति और सपा के बीच पुल के तौर पर काम कर रहे थे। जिस कारण मुलायम के लिए वह बेहद खास बनते चले गए।

इसे भी पढ़िए :  बसपा की बनी सरकार तो रामदेव बाबा की जमीन की करेंगे जांच: मायावती

3. बॉलीवुड कनेक्शन: अमर सिंह का बॉलीवुड में अच्छा थासा बोल बोला था जिसके चलते सपा के मंच पर बच्चन परिवार और संजय दत्त भी कई मौके पर दिखे।

4. अमर सिंह मुलायम के अजीज तब बन गये, जब अमर सिंह ने बीएसपी में फूट पैदा कर, अपनी जाति का इस्तेमाल करते हुए मुलायम के पक्ष में विधायकों को लाने का काम किया था। जिस से एसपी की सरकार बनी थी।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव 2017 : खत्म हुआ बीजेपी का वनवास

5. सबसे एहम कारण, आय से अधिक संपत्ति का मामला, जिसमें मुलायम सिंह बेहद बुरी तरह से फंस चुके थे लेकिन अमर सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। अमर ने अपने गणित और समझदारी से मुलायम को जेल जाने से बचाया था।