चुनाव से ठीक पहले बोले ओबामा – ट्रंप खतरनाक, हिलेरी को जिताएं

0
ओबामा
फोटो साभार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडीडेट हिलेरी क्लिंटन के लिए प्रचार किया। ओबामा ने अमेरिकी जनता से अपील की है कि डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा न करें और हिलेरी को वोट दें। ओबामा और हिलेरी दोनों ने मिलकर अमेरिका के शहर फिलाडेल्फिया में लोगों को संबोधित किया।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान: तालिबान ने जर्मन वाणिज्य दूतावास पर किया हमला, 2 की मौत, कई घायल

बराक ने कहा कि अमेरिकी जनता डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा नहीं कर सकती। बराक ने लोगों से उनके भविष्य के लिए अपील करते हुए कहा कि ऐसे इंसान के हाथ में सत्ता बिल्कुल मत दीजिएगा, जो देश के कानून और संविधान की इज्जत न करता हो।

इसे भी पढ़िए :  सारकोजी ने दोबारा फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की

बराक ने चुनावी रैली में कहा कि आपको किसी के खिलाफ वोट करने की जरूरत नहीं है, आपको बस एक बहुत ही काबिल महिला और प्रेसीडेंशियल इलेक्शन केंडीडेट हिलेरी क्लिंटन को वोट देना है। अमेरिकी लोग बहुत मजबूत है और हिलेरी क्लिंटन भी आप लोगों की तरह मजबूत और महान हैं। ओबामा ने आगे कहा, हिलेरी बहुत अच्छी तरह जानती है कि यह कोई उनकी सरकारी नौकरी नहीं होगी बल्कि यह सेवा अमेरिका की जनता के लिए होगी।

इसे भी पढ़िए :  विदेशों में भी बज रहा भारत का डंका, भारतीय मूल के तीन लोग ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित