अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया- भारत से रिश्ते सुधारने हैं तो बंद करो आतंकियों का समर्थन

0
ट्रंप प्रशासन

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को एकबार फिर से चेतावनी दी है। ट्रंप प्रशासन ने बिगड़ते भारत-पाकिस्तान संबंधों के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया और चेतावनी दी कि अगर इस साल सीमा पार से कोई बड़ा हमला होता है, तो यह संबध और बिगड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में घूम रहे हैं 80 आतंकी- खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट

नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डैनियल कोट्स ने एक सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, भारत विरोधी आतंकवादियों को मिलने वाले सहयोग को बंद करा पाने में पाकिस्तान की नकामयाबी और इस नीति के खिलाफ नई दिल्ली की बढ़ती असहिष्णुता, साथ ही सीमा पार से जनवरी 2016 में पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी जांच में कोई प्रगति नहीं होने के कारण 2016 से द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट आने लगी थी।

इसे भी पढ़िए :  तुर्की में नकाम तख्तापलट में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाएगा अमेरिका: बराक ओबामा

कोट्स ने कहा कि 2016 में आतंकवादियों के पाकिस्तान पार कर भारत आने और दो बड़े हमलों को अंजाम देने के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सीमा पर ब्रह्मोस की तैनाती से डरा ड्रैगन, चीनी रक्षा मंत्रालय ने भारत से की ये आग्रह...