बस दो दिन बाकी हैं पैसे चाहिए तो जल्दी से चले जाएं ATM, आई नई मुसीबत

0
दिन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी की नोटबंदी के बाद से लोगों को काफी मशक्कत करके बैंकों से पैसे लाने पड़ रहे हैं। अगर आपको भी पैसे चाहिए तो जल्दी से ATM चले जाएं। सिर्फ दो दिन बाकी हैं आपके पास, उसके बाद एक और नई मुसीबत खड़ी होने वाली है।

दरअसल, एटीएम से सौ-सौ के नोट मिल रहे हैं और इनके कारण अगले एक दो दिन में बड़ी दिक्कत हो सकती है। बताया जा रहा है कि 100 के नोट भी एक दो दिन बाद आउट ऑफ स्टॉक हो जाएंगे। बैंक में भी लोग 500 और 1000 के नोट ही जमा करवा रहे हैं। 100 के नोट बैंक वापस बहुत कम प्रतिशत में पहुंच रहे हैं। एटीएम से सिर्फ 100 रुपये के नोट ही निकल रहे हैं, क्योंकि 2000 के नोट का आकार काफी छोटा है। इस कारण एटीएम में यह नोट नहीं डाले जा रहे हैं। इन नोट को डालने के लिए मशीनों में कुछ बदलाव करना होगा। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि दोनों नोट के आकार में काफी अंतर है। इसलिए इन नोटों के लिए मशीन और सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करने होंगे।

इसे भी पढ़िए :  घबराने की ज़रूरत नहीं! अब ATM से निकाल पाएंगे 2000 रूपए के नोट

बैंक अधिकारी के मुताबिक, इस पर काम चल रहा है। जब तक बदलाव नहीं हो जाते तब तक एटीएम से सिर्फ 100 के नोट ही मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में 50 रुपये के नोट भी डाले हैं। छोटे नोट का प्रतिशत महज 14 प्रतिशत तक है। इसलिए एटीएम में बार-बार नोट खत्म हो रहे हैं। बैंक के पास जैसे ही राशि पहुंच रही है एटीएम में डाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: एशिया के सबसे बड़े मछली बाजार में व्यापारियों का बुरा हाल। कभी होती थी लाखों की खरीद-फरोख्त, आज चंद रुपयों के लिए तरस रहे लोग। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse