कालेधन को लेकर मैने देश को कभी अंधेरे में नहीं रखा – मोदी

0
प्लेन

गोआ में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के बारे में खुलकर बात की। मोदी ने कहा कि मैने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही कालेधन पर SIT का गठन करके अपने मंसूबे साफ़ कर दिए थे। अपने स्पीच में मोदी ने कहा कि कालेधन पर कड़ी कार्यवाई करने के लिए मैने कभी देश को अंधेरे में नहीं रखा। उन्होने कहा कि जो लोग पैदा कहीं और हुए, काम कहीं और किया वो लोग गोआ में दूसरे के नाम से प्रापर्टी खरीदते हैं। ऐसे लोगों पर सरकार कड़ी कार्यवाई करने वाली है।

इसे भी पढ़िए :  मंत्रियों की शादियों पर नहीं पड़ा नोटबंदी का असर, आज नितिन गड़करी के घर कई करोड़ की शाही शादी!

पर्रिकर के बारे में मोदी ने कहा कि पर्रिकर हमारी सरकार के एक चमकता हुआ हीरा है। ये कहते हुए मोदी भावुक हो गए कि ‘मैं कुर्सी के लिए पैदा नहीं हुआ। मैने अपना घर परिवार सबकुछ देश के लिए छोड़ा है’

इसे भी पढ़िए :  CBSE खत्म करेगा पुनर्मूल्यांकन की सुविधा, अगले साल से होंगे ये बड़े बदलाव