कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं सोनिया गांधी!

0
कांग्रेस अध्यक्ष
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 2017 के पंजाब और उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य सही नहीं रहने की वजह से सोनिया गांधी अपने पद से हट सकती हैं।

साथ ही सूत्रों ने साथ ही बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य काफी दिनों से सही नहीं चल रहा है, वह पहले ही इस्तीफा दे देना चाहती थीं। लेकिन पार्टी के पुराने नेताओं ने कहा कि जब तक दो अहम राज्यों में चुनाव ना हो जाएं, वे पद पर बनी रहें। एक फरवरी 2017 को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद फरवरी से मार्च के बीच पंजाब और उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। पिछले पांच सालों में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक साख तेजी से गिरी है। इन दो राज्यों के चुनाव पार्टी के भविष्य के लिए अहम हैं।

इसे भी पढ़िए :  आज ममता बनर्जी करेंगी सोनिया गांधी से मुलाकात, टेंशन में आए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के नेता

सूत्र को हवाले से पता चला कि है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। वे अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा करने के लिए राजी नहीं हैं। राहुल गांधी के पार्टी की कमान संभालने के बारे में सूत्र ने बताया कि यह चुनाव से पहले तो होने वाला नहीं लग रहा है। हालांकि, प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कई वर्षों से मां की जगह लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी की कोर टीम में मांग के बावजूद पार्टी के पुराने नेता इन अहम चुनावों के लिए सोनिया गांधी के साथ सहज महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस ने इफ्तार पार्टी में पाकिस्तान को चेताया

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse