पीएम मोदी ने ट्रंप को बताया अच्छा दोस्त, कहा- साथ काम करने के लिए है उत्साहित

0
पीएम मोदी

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने के लिए पीएम मोदी बेहद उत्साहित हैं।  उनका मानना है कि ट्रंप से उनके रिश्ते अच्छे हैं और आने वाली उनकी रिपब्लिकन सरकार भारत के साथ मिलकर काम करेगी।

आज तक की खबर के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले डिनर दिया था, जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे। डिनर के दौरान जब पीएम से पूछा गया कि वो ट्रंप के साथ कैसे रिश्ते रखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेता के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में किसी तरह के बदलाव का कोई सवाल ही नहीं उठता।

इसे भी पढ़िए :  6 राज्यों की पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 3 संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार

आपको बता दें कि इस से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के दौरान भारत को लेकर अपने झुकाव की बात कर चुके हैं। इतना हीं नहीं अभी हाल में अमेरिका में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने उन्हें फोन करके जीत की बधाई दी थी और साथ ही चुनाव अभियान के दौरान भारत के लिए बोले गई बातों के लिए भी शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने ट्रंप से कहा था कि भारत के लिए जिस तरह आपने दोस्ती का इजहार किया हम उसके लिए आभारी हैं।

इसे भी पढ़िए :  मजदूरी करने वाली महिला के खाते में आए 100 करोड़ रुपये से मचा हड़कंप, पीएम से मांगी मदद