6 राज्यों की पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 3 संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार

0
आतंकी
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश एटीएस ने 5 राज्यों के साथ मिलकर आतंक के खिलाफ एक बड़े अंजाम दिया है। 6 राज्यों की पुलिस ने देश के कई हिस्सों में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है। इस दौरान मुंबई, जालंधर, नरकटियागंज, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन किए गए। खबर है कि इस ऑपरेशन के तहत 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि ये गिरफ्तारियां मुंबई, जालंधर और बिजनौर से हुई हैं।

इसे भी पढ़िए :  महिला आयोग नियुक्ति मामला: ACB ने CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज की FIR

 

जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएम को सूचना मिली थी कि देश में आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के लिए एक गिरोह तैयार हो रहा है। इसके लिए नए सदस्य बनाने का प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, आंध्र प्रदेश सीआई सेल, महाराष्ट्र एटीएस, पंजाब पुलिस, बिहार पुलिस के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

 

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी के विरोध में 70 हजार कर अधिकारी आज काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

इस मामले में 6 लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए कुछ ग्रुप सक्रिय हैं। साथ ही ये लोग नए सदस्य भी बना रहे हैं। इसके बाद यूपी एटीएस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, सीआई सेल आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एटीएस, पंजाब पुलिस, बिहार पुलिस के साथ मिलकर किए गए यह ऑपरेशन चलाया।  बिजनौर के बढ़ापुर मस्जिद से एटीएस और एसटीएफ ने छापे मारकर दो लोगों को पकड़ा है। इनमें कोतवाली देहात के गांव अकबराबाद निवासी मोहम्मद फैजान इमाम है और नगीना के गांव तुकमापुर निवासी मोहम्मद तनवीर मुअज्जम है। बताया जा रहा है गुरुवार तड़के इन लोगों को पकड़ा गया है। बिजनौर के एएसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में लोकल पुलिस शामिल नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  क्या विजय माल्या के पक्ष में है उनकी गिरफ़्तारी

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse