शिमला की खूनी सड़कें : 15 दिनों में 7 सड़क हादसे, चार लोगों की मौत से फिर दहल उठा शहर

0
शिमला

शिमला की सड़कें पिछले कुछ दिनों से हादसों की चश्मदीद बनी हुई हैं। पिछले कुछ ही दिनों में यहां सात सड़क हादसे हो चुके हैं और एक बार फिर शिमला के रोहडू इलाके में एक बेकाबू कार खाई में जा गिरी, जिसके बाद कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक का विरोध संविधान के खिलाफ- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

रामपुर से रोहडू जा रही एक ऑल्‍टो कार में पांच लोग सवार थे और इस हादसे में पांच में स चार की मौत हो गई। जबकि एक शख्स का सुराग नहीं मिल पाया है। हादसा मंगलवार यानी आज सुबह करीब 6 बजे हुआ है। पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह हादसा रोहडू से करीब 30 किलोमीटर दूर सुंगरी के पास हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  अब ‘आप’ सांसद भगवंत मान के बयान पर बवाल,सड़कों पर उतरें लोग, पढ़िए क्या कहा था

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। सभी मृतकों की पहचान भी हो चुकी है। इनमें रोहड़ू निवासी सुनील कुमार, राजेश, कृष्‍णलाल और हरबंस शामिल हैं। हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़िए :  शिमला में खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 3 की मौत

स्‍थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार काफी गहरी खाई में गिरी है जिससे कार सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस ने इनके परिजनों को सूचित कर दिया है।