सलमान के बयान पर शर्मिंदा हुए सलीम खान, मांगी माफी

0

मुंबई। विवादास्पद बयान देकर चौतरफा आलोचना झेल रहे हैं सलमान खान की मुसीबत बढ़ गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी कर सलमान से सात दिन के भीतर माफी मांगने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी सबसे आगे, ओपिनियन पोल से उड़ी विपक्षियों की नींद

वही विवाद को बढ़ता देख सलमान खान के पिता सलीम खान ने ब्यान जारी कर माफी मांगी है। सलीम खान के मुताबिक सलमान ने जो कहा वह गलत है और वो सबकी ओर से माफी मांगते है। हालांकि सलमान का ऐसा इरादा नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  कन्‍हैया ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, 'उन्‍हें जेएनयू में 3000 कॉन्‍डम मिल गए, एक लापता छात्र नहीं मिल रहा'

गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने हाल ही में स्पॉटबोय.कॉम को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए की जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में कहा “जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था, मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था। मैं सीधा चल भी नहीं पाता था।”

इसे भी पढ़िए :  J&K: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, RS पुरा सैक्टर में की गोलीबारी