सलमान के बयान पर शर्मिंदा हुए सलीम खान, मांगी माफी

0

मुंबई। विवादास्पद बयान देकर चौतरफा आलोचना झेल रहे हैं सलमान खान की मुसीबत बढ़ गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी कर सलमान से सात दिन के भीतर माफी मांगने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़िए :  वैश्विक बीफ कारोबार क्षेत्र में भारत बना रहेगा सबसे बड़ा हिस्सेदार: रिपोर्ट

वही विवाद को बढ़ता देख सलमान खान के पिता सलीम खान ने ब्यान जारी कर माफी मांगी है। सलीम खान के मुताबिक सलमान ने जो कहा वह गलत है और वो सबकी ओर से माफी मांगते है। हालांकि सलमान का ऐसा इरादा नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई भारत के 45वें प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा को शपथ

गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने हाल ही में स्पॉटबोय.कॉम को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए की जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में कहा “जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आया करता था, मुझे रेप की शिकार महिला जैसा महसूस होता था। मैं सीधा चल भी नहीं पाता था।”

इसे भी पढ़िए :  राजखोवा की ‘उपयोगिता’ समाप्त, इसलिए भाजपा ने हटाया: कांग्रेस