आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, नोटबंदी को लेकर सरकार को घेरेगा विपक्ष

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से पैसे निकालने के लिए बैंक और एटीएम के बाहर लगी लंबी कतारों के बीच संसद का शीतकालीन सत्र आज(16 नवंबर) से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष एकजुट होकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुटा है, वहीं सरकार भी विपक्ष के हमलों से निपटने की रणनीति बना रही है।

इसे भी पढ़िए :  पंचवर्षीय योजना खत्म, जानिए बदलाव की नई बातें

कांग्रेस के साथ मंगलवार को विपक्षी दलों ने नोटबंदी पर सरकार को घेरने की रजामंदी व्यक्त की, हालांकि इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन मार्च के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी, दर्जनों ट्रन लेट, कई कैंसिल

इस मुद्दे पर आज फिर इन नेताओं की बैठक होगी, ताकि इस बारे में रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके। इस बारे में बैठक में संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग समेत सभी संसदीय उपायों का उपयोग करने और सरकार को जवाबदेह ठहराने पर सहमति बनी।

इसे भी पढ़िए :  ममता को 'बाल पकड़कर घसीटने' वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का माफी नामा

इस सत्र के दौरान जीएसटी से जुड़े तीन विधेयकों और किराये की कोख के नियमन संबंधी विधेयक सहित नौ नए विधेयक पेश किए जाएंगे। इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर तक चलेगा।