नोट बदलवाने वालों की उंगली पर स्याही लगाने के फैसले का सोशल मीडिया जमकर उड़ा मज़ाक

0
नोटबंदी

कालेधन के खिलाफ सरकार की तरफ से लिए गए नोटबंदी के फैसले ने पूरे देश में अफरा- तफरी मचा दी है। लोग घंटों नोट बदलवाने के लिए लाइनों में खड़े रहते हैं। इस परेशानी से निपटने का सरकार ने एक और तरीका निकाला है। इस नियम के तहत नोट बदलवाने वालों की उंगली पर स्याही लगा दी जाएगी ताकि नोट बदलवाने के बाद एक ही इंसान दोबारा लाइन में नहीं लग सकेगा और भीड़ से निपटने में भी मदद मिलेगी।

आर्थिक मामलों के सचिव शाक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि हमें जानकारी मिली है कि बैंकों और एटीएम में लंबी लाइनें लग रही हैं। बैंकों में भीड़ की एक बड़ी वजह है, एक ही शख्स का बार-बार बैंक जाकर नोट एक्सचेंज कराना है। बैंकों में भीड़ कम करने के लिए नोट बदलने पर स्याही का निशान लगाया जाएगा। इससे बैंकों में लग रही भीड़ को रोकाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के हालात पर गृहमंत्री ने फिर की उच्च स्तरीय बैठक

मोदी सरकार के इस फैसले की विपक्षी दलों ने तो निंदा की ही। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भी सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए खूब पोस्ट किए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विट करके कहा कि, ‘अमिट स्याही के साथ शुरू किया गया यह ‘काला तंत्र’ सरकार का हताशा भरा कदम है, जो दिखाता है कि यह सरकार आम लोगों पर विश्वास नहीं करती है।’

नोट बदलवाने वालों कि उंगली पर स्याही लगाने के सरकार के फैसले पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए खूब ट्विट किए। देखिये उनमें से चुनिन्दा ट्वीट।

इसे भी पढ़िए :  Mother's Day 2017 : मदर्स डे पर मां को ऐसे सम्मान दे रहा गूगल, जानिए कब हुई इसकी शुरुआत