नोटबंदी पर एक्शन में सरकार, हर दो घंटे में गृह मंत्रालय ले रहा है हालात का जायजा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देश की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यही वजह है कि जनता की परेशानी को लेकर मोदी सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। खास तौर पर कैश की समस्या पर गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए है। वह हर दो घंटे में कैश की स्थिति पर समीक्षा कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  BJP और AIADMK की बढ़ती नज़दीकियां ! मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के सीएम पन्नीरसेल्वम

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय का कंट्रोल रूम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नियंत्रण कक्षों के साथ संपर्क में है और हर दो घंटे में मौजूदा हालात पर जानकारी ले रहा है।

खुफिया एजेंसियों की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि सर्कुलेशन में अभी भी पर्याप्त मात्रा में नए नोट नहीं हैं। लोग छोटी करेंसी जमा करके रख रहे हैं और 100 के नोट नहीं खर्च कर रहे। ये वो रकम है, जिसे 500 और 1000 हजार के पुराने नोट बदलकर हासिल की गई थी।

इसे भी पढ़िए :  IOA पर भड़की सरकार, पद ना छोड़ने पर अड़े अभय चौटाला

आपको बता दें कि केंद्र सरकार सभी राज्यों से पहले ही सभी बैंकों, एटीएम और नकदी ले जाने वाले गाड़ियों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने को कह चुकी है। केंद्र सरकार को अगले कुछ दिन में वित्तीय हालात सामान्य होने की उम्मीद है। अधिकारी के मुताबिक, इस संबंध में दो अलग अलग एडवाइजरी राज्यों को भेजी गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने आयकर संशोधन बिल को बताया PTM स्कीम- 'पे टू मोदी'