30 साल बाद फिर से हो रही 1 रुपये के नोटों की छपाई

0
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने के ऐलान के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इन दिनों छोटे नोटों को छापने में व्यस्त है। 500 रुपये के नए नोटों को ज्यादा से ज्यादा छापने की बजाय रिजर्व बैंक 10, 20 और 50 रुपये के छोटो नोटों की प्रिंटिंग को ज्यादा तवज्जो दे रहा है। यही नहीं केंद्रीय बैंक ने नासिक स्थित करंसी नोट प्रेस को 1 रुपये के नोट छापने का भी आदेश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से पानीपत का कपड़ा उद्योग बरबादी के कगार पर, मजदूरों को दिहाड़ी मिलना मुश्किल

महाराष्ट्र में नासिक रोड स्थित प्रेस ने करीब 30 साल पहले 1 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी। लेकिन सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को प्रचलन से बाहर करने के बाद यहां 1 बार फिर से सबसे छोटे करंसी नोट की छपाई का काम जोरों पर है। पिछले सप्ताह यहां पर 1, 10, 20, 50 और 500 रुपये के करीब 5 करोड़ नोट छापे गए थे। इसके अलावा 16 नवंबर को 100 रुपये के 1.90 करोड़ नोट प्रिंट किए गए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से भरा सरकारी खजाना, यहां से आए 6, 000 करोड़ और सरकार हो गई मालामाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse