बॉलिवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रैसिस जो आज तक ना कर पाईं वो स्विडिश बॉलिवुड एक्ट्रैस ऐली अवराम करने जा रही हैं। जी हां ऐली अवराम अब जल्द ही फ़्रांस में भी अपनी ख़ूबसूरती के जलवे बिखेरेंगी।
फ़िल्म किस-किस से प्यार करुं की एक्ट्रैस और बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट ऐली अवराम फ़ांस की मशहूर मैगज़ीन मदाम के कवर पेज पर दिखने वाली है। इसके लिए ऐली ने मुंबई में फ़ोटोशूट करवाया है। ऐली बॉलिवुड वो पहली एक्ट्रैस होंगी जो फ़ांस की इस बड़ी मैगज़ीन के कवर पेज पर दिखेंगी।
फ़िल्म मिकी वाइरस से ऐली ने बॉलिवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद ऐली कलर्स के शो बिग बॉस 7 में भी कंटेस्टेंट केतौर पर दिखाई दी थी। हाल ही में ऐली ने कपिल शर्मा की फ़िल्म किस-किस से प्यार करूं में काम किया था। इस मैगज़ीन के कवर पेज के फ़ोटोशूट के मौक़े पर ऐली ने कहा कि वो मदाम के फ़्रंट पेज पर दिखने के लिए काफ़ी एक्साइटेड हैं।