जल्द ही रुपहले पर्दे पर नजर आएगी, अभिनव बिंद्रा की बायोपीक पर आधारित फिल्म

0
जल्द ही रुपहले पर्दे पर नजर आएगी, अभिनव बिंद्रा की बायोपीक पर आधारित फिल्म

एथलीट मिल्खा सिंह और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक के बाद जल्द ही रुपहले पर्दे पर अभिनव बिंद्रा की बायोपीक पर आधारित फिल्म आने वाली है। बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर पर्दे पर ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की पुष्टि की। हर्षवर्धन कपूर ने मंगलवार को 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

इसे भी पढ़िए :  मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म ‘बादशाहो’ ने पहले ही दिन की 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई

तस्वीर के कैप्शन में हर्षवर्धन ने लिखा, ‘शुरुआत काफी खास होती है, खासतौर पर जब आपको किसी ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिले जिसने देश को गौरवान्वित किया हो। मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने का मौका मिला है, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं इस भूमिका के साथ पूरी तरह न्याय कर पाऊं।’

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘मिर्जिया’ के साथ करियर की शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़िए :  अब एस.एस राजमौली 'बाहुबली' पर बनाएंगे टीवी सीरीज

फिलहाल वे विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म ‘भावेश जोशी’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म के साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  रणबीर कपूर का विवादास्पद बयान, संजय दत्त को बताया 'फ्रॉड मैन'

Click here to read more>>
Source: aaj tak