Use your ← → (arrow) keys to browse
नोटबंदी के बाद बैंकों में बड़े पैमाने पर अघोषित धन जमा कराने वाले लोगों के लिए मोदी सरकार एक बार फिर से डिसक्लोजर स्कीम लॉन्च कर सकती है। इस योजना के तहत अघोषित आय रखने वाले लोगों के धन पर 50 पर्सेंट का टैक्स लगेगा और उन्हें अपनी राशि को 4 साल के लिए भूलना होगा। यदि इस स्कीम को न मानने वाले लोगों पर 60 पर्सेंट से अधिक तक की पेनल्टी लगाई जा सकती है। इसके अलावा अगले सप्ताह केंद्र सरकार इनकम टैक्स ऐक्ट में संशोधन भी कर सकती है।
इसे भी पढ़िए : नोटबंदी: 2.5 लाख से ज्यादा कैश जमा कराने वालों पर सख्ती शुरू, आयकर विभाग ने भेजे नोटिस
केंद्र सरकार की ओर से यह योजना कैबिनेट की ओर से टैक्स कानूनों को मंजूर किए जाने के एक दिन बाद सामने आई है। बता दें कि देश भर में 8 नवंबर की रात से 1000 और 500 रुपये के नोट महज ‘कागज का टुकड़ा’ रह गए हैं। नोटबंदी के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर ‘आम जनता की तकलीफों’ को आधार बनाकर निशाना साध रहा है।
Use your ← → (arrow) keys to browse
































































