डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बेटी न होती तो डेट करता, बेटी का जवाब जान कर चौंक जाएगें

0
डोनाल्ड ट्रंप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतीत उनका पीछा छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। अब द शिकागो ट्रिब्यून अखबार में 2006 में छपा उनकी बड़ी बेटी इवांका ट्रंप का वो बयान है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वो मेरे पिता न होते तो मैंने उन पर छड़ी की बरसात कर दी होती।

इवांका साल 2006 में एक टॉक शो में डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें उन्होंने इवांका के फ़ीगर की तारीफ करते हुए कहा था कि अगर वो उनकी बेटी न होतीं तो शायद वो उनके संग डेट कर रहे होते। द शिकागो ट्रिब्यून में इस इवांका के पुराने बयान को पत्रकार और लेखक सारा केंडजियोर ने गुरुवार (24 नवंबर) को ट्विटर पर यह कहते हुए शेयर किया कि “ट्रंप को दिए गए इवांका के इस जवाब की ज्यादा चर्चा नहीं हुई। इवांका ट्रंप ने अपने पिता के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद इवांका को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप अगले साल 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  जंग में हारने के बाद जानिए अब ISIS क्या तैयारी कर रहा है

इवांका ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना जेल्निकोवा की संतान हैं। ट्रंप ने इवाना से 1977 में शादी की थी। पहली पत्नी से ट्रंप के तीन बच्चे (डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका और एरिक) हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक तीन शादियां की हैं। उनके पांच बच्चे (दो बेटियां और तीन बेटे) और आठ पोते-पोतियां हैं। इवांका ट्रंप ने रियल एस्टेट कारोबारी जैरेड कशनर से शादी की है। इवांका ने 2009 में कशनर से शादी करने के लिए यहूदी धर्म स्वीकार कर लिया था। इवांका और उनके पति के तीन बच्चे हैं। इवांका अपने धर्म की सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करतीं। वो इसे “निजी मामला” बताती हैं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार इसराइल के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया था।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल पंहुचे प्रणब मुखर्जी, कहा- संविधान निर्माण में भारत के अनुभव को देख सकता है नेपाल

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse