इस बड़े बीजेपी सांसद ने नोटबंदी पर उठाए सवाल, कहा- नोटबंदी लागू कराने में वित्त मंत्रालय फेल, जनता परेशान

0
भाजपा सांसद

इलाहाबाद पहुंचे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने नोटबंदी को लेकर अपनी ही केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कहा है कि नोटबंदी सही तरीके से लागू करने में वित्त मंत्रालय विफल रहा है। जिसके चलते बैंकों और एटीएम के सामने खड़े होकर लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर संजीदा होती तो इसे बचाया जा सकता था।

इसे भी पढ़िए :  48 घंटे बाद भी वायुसेना के विमान का कुछ अता-पता नहीं, युद्धस्तर पर तलाश जारी

इलाहाबाद में विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल की बरसी पर पहुंचे स्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े किए।

स्वामी ने जहां दो हजार रुपये की नोट की साइज पर सवाल उठाए वहीं इनकम टैक्स को खत्म करने की वकालत की। कहा कि सरकार चाहे तो जनता को यह मीठी गोली दे सकती है। स्वामी ने कहा कि ढाई साल में सरकार ने ठीक से होमवर्क नहीं किया। जिससे जनता परेशान है।

इसे भी पढ़िए :  'चार महीनों में 65 हजार करोड़ के कालेधन की जानकारी मिली'

स्वामी ने कहा कि वित्त मंत्रालय में चिदंबरम के तीन खास अफसर अब भी काम कर रहे हैं। यही अफसर गड़बड़ी कर रहे हैं। आशंका है कि नोटबंदी को फ्लाप कराने में इन्हीं अफसरों की साजिश हो।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: बैंक मैनेजर की काटी उंगली