एयरटेल पेमेंट बैंक देगा सबसे ज़्यादा ब्याज दर, जानिए बैंक के बारे में खास बातें

0
एयरटेल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 11 कंपनियों को भुगतान बैंकों का लाइसेंस दिया है जिनमें से 4-5 दूरसंचार कंपनीयां भी हैं। एयरटेल भी उनमें से एक है जिसने गुरुवार से एयरटेल पेमेंट बैंक (Airtel Payments Bank) के तौर पर पूरे देश में काम करना शुरू कर दिया।

आइए अब आपको बताते हैं इसके बारे में वो खास बातें जिसने शायद आप अंजोन हों।

  1. एयरटेल के मौजूदा 26 करोड़ ग्राहकों का इस्तेमाल करते हुए पेमेंट बैंक के पास ग्राहकों का फोन नंबर ही उनकी खाता संख्या होगी। पेमेंट बैंक को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया।
इसे भी पढ़िए :  RBI के नए डिप्टी गवर्नर होंगे विरल आचार्य

2. बैंक ने सेविंग अकाउंट्स पर 7.25% की दर से ब्याज दर देने की पेशकश की है। वहीं हर बचत खाते पर एक लाख रूपए मुफ्त व्यक्तिगत बीमा दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बैंक में पहले दिन 3,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

इसे भी पढ़िए :  अब दूध के कारोबार में उतरेंगे बाबा रामदेव

3. भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल के मुताबिक, देशभर में एयरटेल के 250,000 रीटेल स्टोर बैंकिंग केंद्र के रूप में भी काम करेंगे और इन केंद्रों पर ग्राहक अपना बचत खाता खोलने, पैसे जमा करने और निकालने में सक्षम होंगे।

4. कोटक महिंद्रा बैंक की भी एयरटेल पेमेंट बैंक में 20 फीसदी की साझेदारी होगी। इसके कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उदय कोटक के मुताबकि, पारंपरिक बैंकों में बचत खाता खोलना तथा बैंकिंग करना काफी मुश्किल भरा काम है।

इसे भी पढ़िए :  ‘धमेंद्र प्रधान’ ने वित्त मंत्रालय से कि अपील, पेट्रोल-डीजल को भी GST के दायरे में लाया जाय

5. एयरटेल कस्टमर्स के लिए खुशखबारी वाली बात ये होगी कि एयरटेल से एयरटेल नंबरों के बीच पैसों का स्थानांतरण पूरी तरह से मुफ्त होगा। बैंक अपने ग्राहकों और डिजिटल लेन-देन को लेकर व्यापारी साझेदारों से किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगा। ये खाते ग्राहकों के आधार नंबर के आधार पर खोले जाएंगे।