युवराज और हेजल की शादी की तैयारी पूरी, इस डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लेगा जोड़ा

0
डेरा प्रमुख

क्रिकेटर युवराज सिंह और मॉडल से अभिनेत्री बनी हेजल कीच ने 30 नवंबर को शादी की तैयारी कर ली है जिसके लिए यहां दुफेरा गांव में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जहां ये जोड़ी डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेगी।

इसे भी पढ़िए :  कोटला वनडे: दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

हेजल अपनी शादी के दिन दूसरी बार फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थिति डेरा जाएंगी. इससे पहले युवराज और वह सगाई के बाद डेरा गए थे।

इसे भी पढ़िए :  इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 10 वीकेट से हराया

सूत्रों के अनुसार डेरा में कुछ मरम्मत का कार्य चल रहा है। डेरा में विवाह सिख रीति रिवाजों के अनुसार होगा और इस जोड़ी के आनंद कारज समारोह में केवल करीबी मित्र और परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे। युवराज की मां शबनम सिंह बाबा राम सिंह की भक्त हैं जो उनके धार्मिक गुरू हैं।

इसे भी पढ़िए :  ड्रग एडिक्ट बताने पर भड़के युवराज के पिता, कहा- मेरा बेटा शेर है, वो घास नहीं खाता