ISRO परिसर में चोरी छुपे घुसने की कर रहा था कोशिश, गार्ड्स ने हिरासत में लिया

0
इसरो
प्रतिकात्मक इमेज

भारतीय स्पेस सेंटर इसरो द्वारा महेन्द्रगिरी में चलाये जा रहे उच्च सुरक्षा वाले प्रोपल्सन परिसर में रविवार को एक व्यक्ति ने चोरी छुपे घुसने की कोशिश की। हालांकि उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति को इसरो के स्पेस एंड रिसर्च प्रोग्राम सेंटर में एंटर करते हुए पाया गया। सिक्युर्टी गार्ड्स ने व्यक्ति को पकड़ा और भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने आगे किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  मंगलयान बिलकुल सही, बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए किए जाएंगे सुधार: इसरो

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इसरो के अत्यंत सुरक्षा वाले केंद्र में घुसने की फिराक में था। केंद्र के सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोचा और बाद में इसरो के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उसे उन्हीं के हवाले छोड़ दिया। फिलहाल वह शख्स पुलिस की हिरासत में है। फिलहाल व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: BJP अबतक 371 उम्मीदवारों का कर चुकी है एलान, लेकिन एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को नहीं मिली जगह

गौरतलब है कि इसरो के इस केंद्र में अंतरिक्ष अभियान से पहले सेटेलाइट के विभिन्न चरणों और सेटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने वाले रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले इंजन से संबंधित परीक्षण किए जाते हैं। जहां पर हाई सिक्युरिटी तैनात होती है, वाबजूद इसके यहां पर अंजान शख्स़ आखिर कैसे प्रवेश कर गया।

इसे भी पढ़िए :  इसरो ने किया जीएसएलवी-एफ 05 ने इनसैट-3डीआर का सफल प्रक्षेपण