RBI का नया नियम, जनधन खातों से अब एक महीने में निकाल सकेंगे केवल 10 हजार

0
RBI

कालेधन को जनधन खातों में खपाकर सफेद करने के मामले सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नया सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत अब प्रधानमंत्री जनधन योजना के अकाउंट होल्डर्स के लिए एक महीने में कैश निकालने की सीमा तय कर दी गई है। अब केवाईसी अकाउंट होल्डर्स एक महीने में 10000 रुपये जबकि गैर केवाईसी अकाउंट होल्डर्स 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी एक पागलपन का फैसला हैं: राम जेठमलानी

रिजर्व बैंक की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, पूरी तरह से केवाईसी (अपने ग्राहकों को जानें) से युक्त खाताधारक अपने बैंक खातों से 10,000 रुपये तक राशि की निकासी कर सकते हैं, जबकि बिना केवाईसी वाले ग्राहक हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये की निकासी कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  बजट स्पेशल: जानिए क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण, और ये क्यों होता है जरूरी

किसानों और ग्रामीण खाताधारकों के अकाउंट की सुरक्षा और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से बचाने के लिए आरबीआई ने ये नया फैसला लिया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर, चोर भी छोड़ गए 500 और 1000 के नोट