नोटबंदी 70 सालों की सबसे बड़ी चूक: अरुण शौरी

0
नोटबंदी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अरुण शौरी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर तीखब हमला बोल दिया है। अरुण शौरी ने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ एडवांस्‍ड स्‍टडीज में ‘पॉलिटिक्‍स ऑफ डेवलपमेंट’ व्‍याख्‍यान के दौरान कहा कि आर्थिक नीति के लिहाज से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करना पिछले 70 सालों की सबसे बड़ी चूक है। उन्होंने न सिर्फ सरकार की साथ ही रिजर्व बैंक के गवर्नर की भी जमकर आलोचना की है।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले में उतने लोग नहीं मरे जितने नोटबंदी से मारे गए : गुलाम नबी आजाद

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार अरुण शौरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर वित्त मंत्रालय के अंडर सेक्रेट्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं। यह नोटबंदी सरकार के काम करने के तरीके समझने के लिए एक लक्षण है जो बताता है कि सरकार में सलाह-मशवरा नहीं होता है और ऐसा बार-बार हो सकता है। उनका कहना है कि अगर कोई चुनाव पर चुनाव जीतता चला जाता है तो इसका मतलब यह नहीं कि सोच बदल ली जाए। जो लोग वोट डालते हैं वह एक नहीं तो दूसरी वजह से वोट डालेंगे और वह नहीं जानते हैं कि अर्थव्यवस्था कैसे चलाई जाती है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर अशांति में मरने वालों की संख्या 47 हुई, पांच जिलों में कर्फ्यू जारी

सरकार की आलोचना करते हुए अरुण शौरी ने कहा, यह बात आप समझ सकते हैं सरकार हर रोज कुछ नया लेकर आती है, जब एक टारगेट विफल हो जाता। यह सरकार शगूफा छोड़ने वाली सरकार है।

इसे भी पढ़िए :  किसी के विरोध में नहीं हिंदुत्व की विचारधारा : मोहन भागवत