अमेरिका की सलाह, ‘बातचीत से भारत-पाक सुलझाए आपसी मसले’

0
अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को तनाव घटाने के लिए सहयोग और संवाद बढ़ाना चाहिए। अमेरिका के मुताबिक दोनों देशों को अतिवाद का साझा खतरा है जिससे मिलकर लड़ने के लिए भी उन्हें संभावनाएं तलाशनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में फिर लहराया पाकिस्तान का झंडा

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किरबी ने यहां न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत और पाकिस्तान में सहयोग को बेहतर बनाने के लिए बातचीत होते देखने की अपनी चाहत को हम आगे भी जारी रखना चाहते हैं। साथ ही हम साझा खतरे के खिलाफ मिलकर की जाने वाली कोशिशों को भी देखना चाहते हैं।”

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया के 'सनकी' पायलट की करतूत, 200 लोगों की जान खतरे में डाली

भाषा की खबर के अनुसार, किरबी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “हमने क्षेत्र में अतिवाद के खतरे पर बात की. ये दोनों तरफ (भारत और पाकिस्तान) हर किसी को प्रभावित कर रहा है।”

इसे भी पढ़िए :  पूरे 30 दिन उत्तरप्रदेश में डेरा जमाएंगे राहुल गांधी