अमेरिका की सलाह, ‘बातचीत से भारत-पाक सुलझाए आपसी मसले’

0
अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को तनाव घटाने के लिए सहयोग और संवाद बढ़ाना चाहिए। अमेरिका के मुताबिक दोनों देशों को अतिवाद का साझा खतरा है जिससे मिलकर लड़ने के लिए भी उन्हें संभावनाएं तलाशनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  श्रीलंका को विश्व कप में सीधे क्वालीफाई का दारोमदार, अब वेस्टइंडीज की हार पर

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किरबी ने यहां न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत और पाकिस्तान में सहयोग को बेहतर बनाने के लिए बातचीत होते देखने की अपनी चाहत को हम आगे भी जारी रखना चाहते हैं। साथ ही हम साझा खतरे के खिलाफ मिलकर की जाने वाली कोशिशों को भी देखना चाहते हैं।”

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार सेना के 39 सैन्य फर्म को बंद करने का किया फैसला

भाषा की खबर के अनुसार, किरबी ने एक सवाल के जवाब में कहा, “हमने क्षेत्र में अतिवाद के खतरे पर बात की. ये दोनों तरफ (भारत और पाकिस्तान) हर किसी को प्रभावित कर रहा है।”

इसे भी पढ़िए :  वन चाइना पॉलिसी को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप, 'चीन मुझपर हुक्म नहीं चला सकता'