ममता दीदी के लिए इस सांसद की दीवानगी देखकर रह जाएंगे दंग!

0
ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की दीवानगी आजकल उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के सर चढ़कर बोल रही है। तभी टीएमसी सांसद इदरीश आली एक खास तरीके से सांसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। इदरीश के ड्रेस पर ममता बनर्जी की फोटो बनी हुई थी और पार्टी का स्लोगन ‘मां माटी और मानुष’ भी लिखा था। बस फिर क्या था जैसे ही वो संसद पहुंचे तो हर कोई उनको ही देख रहा था।

इसे भी पढ़िए :  अखलाक के परिवार के खिलाफ़ दर्ज़ होगी एफ़आईआर, कोर्ट का आदेश

खास ड्रेस पहने की वजह पर इदरीश अली का कहना है कि ममता बनर्जी की फोटो देशभर में पहुंचे, सभी के पास पहुंचे, सभी जगह पहुंचे इसीलिए उन्होंने यह ड्रेस पहनी है। इदरीश अली का कहना है कि जिस प्रकार जयललिता की फोटो उनके सांसद और नेता संसद भवन में लेकर आते हैं, उसी प्रकार ममता बनर्जी भी हर जगह पर पहुंचे। TMC सांसद बोले कि ममता बनर्जी सिर्फ बंगाल की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नेता है और आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में वह देश की अभी प्रधानमंत्री बनेगी, उनको प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।

इसे भी पढ़िए :  आधी रात को लागू होगा जीएसटी, संसद में मौजूद रहेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

जैसा कि हम सब जानते हैं कि ममता पिछले कुछ दिनों से नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। जब इस मामले पर इदरीश कि राय मांगी गई तो उन्होने कहा कि नोटबंदी का फैसला आम जनता और किसान को परेशान करने वाला है। इसी वजह से ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही है और खास बात यह है कि नोट बंदी से पहले ही बीजेपी के नेताओं को इसकी जानकारी मिल गई थी। मगर आम जनता इस फैसले से परेशान हो रही है, उनका नुकसान हो रहा है। इसलिए ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया है और विरोध करती रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  ई-ट्रांजेक्शन में आई जबरदस्त गिरावट: आरबीआई