ममता दीदी के लिए इस सांसद की दीवानगी देखकर रह जाएंगे दंग!

0
ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की दीवानगी आजकल उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के सर चढ़कर बोल रही है। तभी टीएमसी सांसद इदरीश आली एक खास तरीके से सांसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। इदरीश के ड्रेस पर ममता बनर्जी की फोटो बनी हुई थी और पार्टी का स्लोगन ‘मां माटी और मानुष’ भी लिखा था। बस फिर क्या था जैसे ही वो संसद पहुंचे तो हर कोई उनको ही देख रहा था।

इसे भी पढ़िए :  राज्यसभा में गैस सब्सिडी पर घिरी मोदी सरकार, विपक्ष ने किया हंगामा

खास ड्रेस पहने की वजह पर इदरीश अली का कहना है कि ममता बनर्जी की फोटो देशभर में पहुंचे, सभी के पास पहुंचे, सभी जगह पहुंचे इसीलिए उन्होंने यह ड्रेस पहनी है। इदरीश अली का कहना है कि जिस प्रकार जयललिता की फोटो उनके सांसद और नेता संसद भवन में लेकर आते हैं, उसी प्रकार ममता बनर्जी भी हर जगह पर पहुंचे। TMC सांसद बोले कि ममता बनर्जी सिर्फ बंगाल की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नेता है और आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में वह देश की अभी प्रधानमंत्री बनेगी, उनको प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।

इसे भी पढ़िए :  सिर्फ 500 रूपए में IAS कपल की शादी, तीन साल पहले हुई थी मुलाक़ात

जैसा कि हम सब जानते हैं कि ममता पिछले कुछ दिनों से नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। जब इस मामले पर इदरीश कि राय मांगी गई तो उन्होने कहा कि नोटबंदी का फैसला आम जनता और किसान को परेशान करने वाला है। इसी वजह से ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही है और खास बात यह है कि नोट बंदी से पहले ही बीजेपी के नेताओं को इसकी जानकारी मिल गई थी। मगर आम जनता इस फैसले से परेशान हो रही है, उनका नुकसान हो रहा है। इसलिए ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया है और विरोध करती रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, नोटबंदी को लेकर सरकार को घेरेगा विपक्ष