सेना प्रमुख बाजवा ने भारत को ललकारा, पाक सेना से कहा- LoC पर दो पूरी ताकत से जवाब

0
बाजवा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भी कश्मीर राग छेड़ दिया है। शुक्रवार को अपने सैनिकों को संबोधित करते हुए पहली बार पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख ने कश्मीर मुद्दा उठाया और उनसे नियंत्रण रेखा पर भारत द्वारा किसी भी संघषर्विराम उल्लंघन का ‘पूरी ताकत से’ जवाब देने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटिश पार्लियामेंट अटैक: ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

बाजवा ने नियंत्रण रेखा के पास फॉरवर्ड पोस्ट और 10 कार्प्स रावलपिंडी का दौरा करते हुए कहा, ‘किसी भी प्रकार के हर उल्लंघन का सबसे असरदार तरीके से पूरी ताकत से जवाब दिया जाना चाहिए।’ सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’(आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि ‘भारतीय सैनिकों द्वारा हालिया उल्लंघनों और बढते तनाव तथा पाकिस्तान के अपने जवाब को लेकर ’ बाजवा को नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए किसी भी दृष्टि से योग्य नहीं हैं ट्रंप: ओबामा

पाकिस्तानी अखबार ‘डान’ के मुताबिक बाजवा ने एलओसी पर भारत के रुख को आक्रामक बताया और कहा कि कश्मीर में लोगों पर हो रहे अत्याचार से ध्यान हटाने के लिए भारत आक्रामक रुख अपना रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जम्मू कश्मीर में जैश के 2 आतंकी और एक पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse