मनोज तिवारी ने केजरीवाल से कहा ‘कल पूरा वीडियो भेज दूंगा’, जानिए क्या है उस वीडियो का राज ?

0
केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हालही में दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मनोज तिवारी के बीच ट्विटर पर जंग शुरू हो गई है। केजरीवाल ने मनोज तिवारी के उस बयान को लेकर हमला बोला है जिसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं देना चाहिए।

टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में मनोज तिवारी के इस बयान पर सीएम ने उन सहित बीजेपी पर हमला बोल दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि  ‘ये दिल्ली के लोगों का अपमान है। भाजपा दिल्ली वालों को पूर्ण नागरिक का हक नहीं देना चाहती, अपने ही देश में सेकेंड क्लास सिटिजन रखना चाहती है।’

इसे भी पढ़िए :  'अच्छा काम नहीं' करने पर गृह मंत्रालय की बड़ी कार्यवाही, 20 साल बाद जबरन हटाए गए दो वरिष्ठ IPS

 

केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद मनोज तिवारी ने भी ट्वीट के जरिये जवाब दिया-‘पूरा बयान तो सुन लिया करें, अरविंद केजरीवाल भाई साहब, विरोध की इतनी जल्दी भी क्या है। कल पूरा विडियो भेज दूंगा, असत्य रिपोर्ट पर फिर कूद पड़े आप।’ ़

इसे भी पढ़िए :  ‘आप’ ने एलजी पर लगाए एमएम खान के हत्यारों को बचाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

 

इसे भी पढ़िए :  आज है RTI दिवस, जानिए RTI से हुए 7 बड़े खुलासे