बिग बॉस में वापसी करेंगे बाबा

0
स्वामी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिग बॉस के कंटेस्टेंट स्वामी ओम जी एक बार फिर सुर्ख‍ियों में हैं। उनके ऊपर एक केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें घर से बाहर आना पड़ा वह घरवालों से आखिरी मुलाकात किए बिना ‘बिग बॉस’ का घर छोड़कर आ गए थे। अब सुनने में है कि वो घर में वापसी करेंगे। बाबा के खिलाफ जो गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, उसे रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद वह फिर से सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  फिदायीन हमले के लिए भेजा गया था पाक आतंकी सैफुल्‍लाह!

पिछली बार भी बाबा के घर से बेघर होने के बाद उन्हें कुछ दिन सीक्रेट रूम में रखने के बाद घर में भेजा गया था। एक बार फिर बाबा घर के अंदर एंट्री लेने जा रहे हैं। हालांकि अब घरवालों को बाबा के घर से बार-बार बेघर होने की सच्चाई पता लगा चुकी है ऐसे में घरवाले बाबा की वापसी पर कैसे रिएक्ट करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़िए :  आमिर खान ने टाली अपनी फ़िल्म की रिलीज डेट, अब दीवाली पर आएगी ‘सीक्रेट सुपरस्टार’

दरअसल ‘बिग बॉस’ ने स्वामी ओम को कन्फेशन रूम में बुलाकर कहा कि बाहरी दुनिया में बनी परिस्थितियों की वजह से उन्हें तुरंत ‘बिग बॉस’ का घर छोड़ना पड़ेगा। ओम स्वामी ने जाने से पहले प्रियंका जग्गा से मिलने की इच्छा जाहिर की लेकिन ‘बिग बॉस’ ने उन्हें इनकार कर दिया। स्वामी ओम के जाने की खबर जब ‘बिग बॉस’ ने घरवालों को सुनाई तो उनमें से ज्यादातर काफी खुश नजर आए।

इसे भी पढ़िए :  नकली जेवर बेच कर करते थे ठगी, 3 अरेस्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse