‘नोटबंदी से सरकार को 2 लाख करोड़ का होगा फायदा’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के सूत्रों का मानना है कि नोटबंदी से भारत सरकार को कम से कम दो लाख करोड़ का फायदा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि यह दो लाख करोड़ रुपये या तो बैंकों में जमा नहीं होंगे या फिर कालेधन को सफेद कराने की योजना के जरिये सरकार के सामने आएगा।

सूत्रों के अनुसार नोटबंदी के बाद गैरकानूनी तरीके से कुछ लोगों ने पुराने नोटों को 60 फीसदी तक कम दरों पर खरीदा और फिर उसे नेपाल और भूटान भेजा। इन देशों में नागरिकों को एक निश्चित राशि तक भारतीय नोट रखने की अनुमति है। इस राशि को वहां बैंकों, आम लोगों, छोटे-मोटे व्यवसाइयों के जरिये वहां के बैंकों में और फिर वापस रिजर्व बैंक पहुंचाने की योजना है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी: BJP नेताओं ने कलाकारों को बांटे पुराने नोट

हालांकि जानकारों का मानना है कि यह संभव नहीं है कि सारे कालेधन को बैंकों में जमा करा दिया जाए। व्यवसायी ने यदि बिना टैक्स चुकाए कालाधन जमा करा रखा है तो वह 50 फीसदी कर चुकाकर अपना धन सफेद करा सकता है। उसे ज्यादा नुकसान नहीं है। 30 फीसदी कर तो वैसे भी बनता है। नुकसान सिर्फ 20 फीसदी का है।

इसे भी पढ़िए :  RBI के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने नोटबंदी को बताया ‘रचनात्मक विध्वंस’, कहा- इससे नष्ट होगा कालाधन

सूत्रों का कहना है कि सरकार की तरफ से ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है, लेकिन इसके बावजूद सरकार को उम्मीद है कि बड़ी मात्रा में कालाधन या तो सफेद होने आएगा या फिर वह आएगा ही नहीं। सरकार दो से तीन लाख करोड़ रुपये के कालेधन की उम्मीद नोटबंदी से कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बैंकों की तानाशाही देखिए - कहीं फार्म की चल रही कालाबाजारी तो कहीं आईडी को फेक बताकर बैंक ग्राहकों से कर रहे मनमानी, कोबरापोस्ट की खास पड़ताल IN-DEPTH LIVE