जब अनुपम खेर ने राहुल गांधी को दी ‘राष्ट्रगान’ गाकर सुनाने की चुनौती

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश भर के सिनेमाहॉल में राष्ट्रगान गाने को लेकर छिड़ी बहस के बीच सोमवार(5 दिसंबर) को मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने इच्छा जताई है कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रगान गाते देखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता ने गाया गलत राष्ट्रगान कैमरे में हुए कैद, देखें वीडियो

एक कार्यक्रम के दौरान खेर ने कहा कि मैं उनकी(राहुल गांधी) भारतीयता पर शक नहीं कर रहा, लेकिन एक बार राहुल गांधी को राष्ट्रगान गाते हुए देखना चाहता हूं। खेर ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि उन्हें राष्ट्रगान के बोल याद भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की याददाश्त चेक करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  चलती एंबुलेंस में मरीज से रेप की कोशिश, चिल्लाने पर भी पति और ड्राईवर को नहीं चला पता

वड़ोदरा के वीसीसीआई एक्सपो में बोलते हुए अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि 500 और 1000 के नोट को बंद करने का मामला प्राइवेसी से जुड़ा था, इसलिए इस बारे में पहले किसी को नहीं बताया गया। खेर ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है और अच्छे दिन आने वाले हैं, बस थोड़ा सा इंतजार करिये।

इसे भी पढ़िए :  औवेसी ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने के फैसले का किया स्वागत लेकिन पूछा- इससे देशभक्ति जागेगी क्या?