पूर्व PM मनमोहन सिंह ने जयललिता को बताया करिश्माई नेता

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार(6 दिसंबर) को उन्हें ‘करिश्माई’ और ‘विशिष्ट’ नेता बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे।

इसे भी पढ़िए :  भारत में रोहिंग्या मुस्लिमों को इन कारणों से नहीं रखना चाहती सरकार

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता का सोमवार(5 दिसंबर) देर रात निधन हो गया। सोमवार रात 11.30 बजे जयललिता ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 68 वर्ष की थीं।

सिंह ने एक बयान में कहा कि ‘उनके असामयिक और दुखद निधन पर शोक में मैं जयललिता के लाखों प्रशंसकों में शामिल हूं।’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह करिश्माई नेता थीं जिन्हें तमिलनाडु के लोगों की अम्मा के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  क्या है GST, जानिए क्या होगा मंहगा और क्या होगा सस्ता

एआईएडीएमके प्रमुख को मंगलवार को मरीना बीच पर एआईएडीएमके के संस्थापक और जया के मेंटर एमजीआर की समाधी के पास दफना दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम, सुर्खियां और बड़ी खबरें देखिए - GOOD MORNING COBRAPOST