इस्‍लामाबाद जा रहा पाकिस्‍तानी एयरलाइंंस का विमान क्रैश, 47 यात्री थे सवार

0
विमान

पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस का विमान PK-661 बुधवार को क्रैश हो गया। विमान में हादसे के वक्त 47 यात्री सवार थे। जियो न्यूज के मुताबिक विमान हवेलियां के पिपलियान में क्रैश हुआ है। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी आईएसपीआर के मुताबिक सेना के जवान और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कट्टरपंथी इस्लाम को हराना सभी का लक्ष्य होना चाहिये: डोनाल्ड ट्रम्प

पाक एयरलाइंस के विमान ने चितराल से शाम 3.30 बजे उड़ान भरी थी और उसे 4.40 बजे के करीब इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड होना था।

इसे भी पढ़िए :  इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, फाइनल में भारत से हो सकता है मुकाबला

पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता दानियाल जिलानी ने कहा, ‘हमें बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि पीआईए के विमान पीके 661 का कुछ देर पहले चितराल से इस्लामाबाद आते समय संपर्क टूट गया। बचाव दलों को विमान की खोज में लगा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  भारत में टेस्ट सीरीज हारने का असर, एलिस्टर कुक ने छोड़ी इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी