इस्‍लामाबाद जा रहा पाकिस्‍तानी एयरलाइंंस का विमान क्रैश, 47 यात्री थे सवार

0
विमान

पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस का विमान PK-661 बुधवार को क्रैश हो गया। विमान में हादसे के वक्त 47 यात्री सवार थे। जियो न्यूज के मुताबिक विमान हवेलियां के पिपलियान में क्रैश हुआ है। पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी आईएसपीआर के मुताबिक सेना के जवान और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज: के. श्रीकांत ने ओलंपिक चैंपियन चेन लॉन्ग को हराकर जमाया खिताब पर कब्जा

पाक एयरलाइंस के विमान ने चितराल से शाम 3.30 बजे उड़ान भरी थी और उसे 4.40 बजे के करीब इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड होना था।

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS दूसरा टेस्ट: 189 रनों पर सिमटी भारतीय टीम, लायन ने लिए 8 विकेट

पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता दानियाल जिलानी ने कहा, ‘हमें बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि पीआईए के विमान पीके 661 का कुछ देर पहले चितराल से इस्लामाबाद आते समय संपर्क टूट गया। बचाव दलों को विमान की खोज में लगा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  Rio Breaking: महिला तीरंदाज बोमबायला देवी राउंड ऑफ 32 में पहुंची