जानें क्यों मीडिया पर भड़के सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल

0
सुषमा स्वराज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के राज्यपाल स्वराज कौशल सुषमा की कवरेज को लेकर मीडिया पर भड़के हैं। स्वराज कौशल ने लोगों से अपील की है कि वे सुषमा स्वराज की नितजा का भी ख्याल रखें। मीडिया पर तंज कसते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘मीडिया में सुषमा स्वराज की सर्जरी को लेकर की जाने वाली कवरेज काफी डिटेल वाली है। मुझे लगता है कि हमें उनकी सर्जरी के लाइव टेलिकास्ट के लिए तैयार रहना चाहिए। सार्वजनिक जीवन वाली महिला एक भारतीय नागरिक भी है और उसकी भी कुछ निजता है।’

इसे भी पढ़िए :  नॉर्वे सरकार ने भारतीय मूल के मां-बाप से छीना बच्चा, पैरेन्ट्स के पक्ष में आगे आईं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने तीन सप्ताह पहले टि्वटर पर घोषणा की थी कि किडनी फेल होने की वजह से वे अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इसके बाद ट्वीटर के जरिए लोगों ने उन्हें मदद ऑफर की। कुछ लोग इसमें अंग डोनेट करने वाले भी शामिल हैं। स्वराज अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। उनका लगातार डायलेसिस किया जा रहा है। सुषमा स्वराज की सर्जरी इस सप्ताह के अंत में होने वाली है। एम्स की कमेटी ने उन्हें डोनर से अंग लेने के योग्य करार दे दिया है।

इसे भी पढ़िए :  हमारे पास विदेश मंत्री अच्छा, पर उसका इस्तेमाल नहीं हुआ: शरद यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse