पद्मनाभस्वामी मंदिर में महिलाओं के चूड़ीदार पहनने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

0

केरल हाईकोर्ट ने देश के सबसे धनी माने जाने वाले श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड को जारी रखा है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मंदिर के रीति-रिवाजों को लेकर फैसला मंदिर के मुख्य पुजारी द्वार लिए गए फैसले को ही मान्य किया जाएगा। मंदिर की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि यहां महिलाएं सलवार कमीज, चूड़ीदार-कुरते में मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  धरने के बल पर दिल्ली का सीएम बने केजरीवाल के घर के पास अब धरना और विरोध - प्रदर्शन करने पर बैन

आपको बता दे, हाल ही में महिला श्रद्धालुओं को साड़ी के अलावा सलवार कमीज पहन कर पूजा करने के नियम में छूट देने की घोषणा की गई थी। जिस पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने विरोध किया था। इससे पहले अगर किसी महिला ने सलवार-कमीज पहना हुआ है तो महिलाओं को कमर के ऊपर मुंड(धोती) पहननी पड़ती थी। सलवार कमीज और चूड़ीदार पहने महिलाओं को मंदिर के भीतर जाने की इजाजत को अब खारिज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात: बीजेपी को बड़ा झटका, नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं 13 में से 10 सीटें