PM मोदी के तेवरों से डरा पाकिस्तान, कहा- भारत के साथ अब और युद्ध जैसे हालात नहीं चाहते

0
अब्दुल बासित
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना के सख्त रुख से पाकिस्तान डर गया है। यही वजह है कि उसने अब समझौतावादी रुख अख्तियार कर लिया है। सुलह की कोशिश करते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार(8 दिसंबर) को कहा कि वह भारत के साथ हमेशा दुश्मनी के साथ नहीं रहना चाहता।

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम भारत के साथ दुश्मनी के माहौल में लगातार नहीं जीना चाहते हैं। दुश्मनी नहीं रखना चाहते हैं। समय आ गया है जब दोनों पड़ोसी देश यह तय करें कि उन्हें मौजूदा हालात में ही रहना है या फिर एक नई शुरुआत करनी है।

इसे भी पढ़िए :  सुषमा स्वराज की पाकिस्तान को दो टूक: PoK, गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा कश्मीर हमारा

बासित ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूद समस्याओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। हम इन समस्याओं को अनदेखा नहीं कर सकते। इन मुद्दों पर व्यापक बातचीत के लिए उनकी सरकार तैयार है, लेकिन इसके लिए भारत को भी तैयार होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  अग्नि-4 की सफलता से चीढ़ा चीन, कहा- हम पाकिस्तान की मदद कर सकते हैं

आपको बता दें कि इस साल जनवरी में पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ये कहते हुए दोनों देशों के बीच किसी भी तरह बातचीत पर रोक लगा दी कि पहले पाकिस्तान इसके खिलाफ एक्शन ले। हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान की तरफ से एक्शन लेने की बात की गई, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी धीरे-धीरे वो पीछे हटने लगा।

इसे भी पढ़िए :  15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव कल, एनडीए के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू की जीत लगभग तय