PM मोदी के तेवरों से डरा पाकिस्तान, कहा- भारत के साथ अब और युद्ध जैसे हालात नहीं चाहते

0
अब्दुल बासित
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना के सख्त रुख से पाकिस्तान डर गया है। यही वजह है कि उसने अब समझौतावादी रुख अख्तियार कर लिया है। सुलह की कोशिश करते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार(8 दिसंबर) को कहा कि वह भारत के साथ हमेशा दुश्मनी के साथ नहीं रहना चाहता।

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम भारत के साथ दुश्मनी के माहौल में लगातार नहीं जीना चाहते हैं। दुश्मनी नहीं रखना चाहते हैं। समय आ गया है जब दोनों पड़ोसी देश यह तय करें कि उन्हें मौजूदा हालात में ही रहना है या फिर एक नई शुरुआत करनी है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का हमला, कहा- अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब, नहीं मिल रहे रोजगार

बासित ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूद समस्याओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। हम इन समस्याओं को अनदेखा नहीं कर सकते। इन मुद्दों पर व्यापक बातचीत के लिए उनकी सरकार तैयार है, लेकिन इसके लिए भारत को भी तैयार होना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने छुड़ाए चीन के छक्के, 'Make in India' ने 'Made in china' को धो डाला, पढ़िए-कैसे?

आपको बता दें कि इस साल जनवरी में पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ये कहते हुए दोनों देशों के बीच किसी भी तरह बातचीत पर रोक लगा दी कि पहले पाकिस्तान इसके खिलाफ एक्शन ले। हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान की तरफ से एक्शन लेने की बात की गई, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी धीरे-धीरे वो पीछे हटने लगा।

इसे भी पढ़िए :  'कश्मीर मुद्दा सुलझाने पर ट्रंप को मिलेगा नोबेल पुरस्कार'