भारत और जापान की नजदीकियों से बौखलाया चीन

0
भारत और जापान की नजदीकियों से बौखलाया चीन

भारत और जापान की बढ़ती नजदीकियों को देख कर चीन बौखला गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत दौरे के बीच चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दो देशों के बीच दोस्ती होनी चाहिए गुटबाजी नहीं। दरअसल आज जापान के पीएम शिंजो आबे ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के बाद कहा कि ऐसा करके उन्हें बेहद खुशी हो रही है। इससे भारत और जापान के रिश्ते और मजबूत हुए है। इसके साथ ही शिंजो आबे ने कहा कि जापान भारत के पक्ष में है। शिंजो आबे ने डोकलाम विवाद पर बिना चीन का नाम लिए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ताकत से सीमा में बदलाव का हम विरोध करते है।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराया, कहा भारत को हमला करने का अधिकार

शिंजो आबे का ऐसा कहना दरअसल चीन के लिए संदेश है। भारत और जापान की इसी दोस्ती को देख कर चीन बौखला गया है। आज चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “हम क्षेत्रीय देशों के बीच गुटबाजी के बजाए पार्टनरशिप की वकालत करते है।”

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा, पठानकोट और मुंबई हमलों के दोषि‍यों पर जल्द एक्शन लो वरना?

आपको बता दें कि, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो दिन के भारत दौरे पर है। कल उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद में आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया और मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजन शुरुआत भी की। इसके अलावा भारत और जापान के बीच 15 अहम समझौते भी हुए।

इसे भी पढ़िए :  कुवैत: शाही परिवार के सदस्य सहित 7 को दी गई फांसी

Click here to read more>>
Source: ABP news