‘दिल्ली-आगरा के बीच चलेगा पानी पर उतरने वाला जहाज व बसें’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अगर केंद्र सरकार अपने प्रस्ताव पर अमल करे तो बहुत जल्द ही आप नदियों के रास्ते दिल्ली से आगरा का सफर करेंगे। जी हां, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार(10 दिसंबर) को एलान किया कि बहुत जल्द ही दिल्ली से आगरा के बीच पानी पर लैंडिंग और टेकऑफ करने वाला हवाई जहाज चलाया जाएगा। साथ ही दिल्ली से आगरा तक पानी में चलने वाली बस भी चलाई जाएगी। जल्द ही इसका ट्रायल होने जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो बम धमाके

गडकरी ने कहा कि यमुना नदी को जलमार्ग के रूप में विकसित करने के लिए चार हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सरकार जलमार्ग से यातायात को बड़े पैमाने पर विकसित करने पर ध्यान दे रही है, क्योंकि परिवहन का यह सबसे सस्ता माध्यम है।

इसे भी पढ़िए :  स्कूल डायरेक्टर की शर्मनाक करतूत, पहले छात्रा से किया रेप फिर बनाया MMS

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजधानी दिल्ली से आगरा के बीच जलमार्ग बनाने का काम जल्द ही शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क से यात्रा करने पर जहां प्रति किमी 1.50 रुपये का खर्च आता है, वहीं रेल यातायात पर यह खर्च एक रुपये बैठता है, जबकि जलमार्ग से परिवहन पर यह खर्च मात्र 20 पैसे का बैठेगा और इससे काफी रोजगार भी पैदा होंगे।

इसे भी पढ़िए :  माया का भागवत से सवाल- दो से अधिक बच्चे हुए तो खाने की व्यवस्था कैसे होगी?

उन्होंने कहा कि नेता लोग सपने दिखाते हैं, वो अच्‍छा लगता है, लेकिन जो नेता उसे पूरा नहीं करते हैं, उसपर जनता कभी विश्‍वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है कि ताजमहल के पास यमुना के पानी में हवाई जहाज उतरेगा। यहां से फिर उड़ेगा तो जयपुर के तालाब में उतरेगा।