भारत ने रचा इतिहास, इसरो ने एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में किया लॉंच

0

अमरीका और रूस के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज पीएसएलवी सी 34 के ज़रिए पहली बार एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉंच किया। जो उपग्रह अतंरिक्ष में भेजे गए उनमें भारत के तीन और 17 विदेशी उपग्रह हैं। पीएसएलवी ने जिन 17 विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है वो व्यावसायिक हैं जिनसे इसरो को आर्थिक लाभ भी होगा।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेट पर लिंग जांच की जानकारी पर SC का सख्त आदेश, जल्दी नोडल एजेंसी बनाए सरकार

इसरो से लॉंच होने वाले इन बीस उपग्रहों में से 13 उपग्रह अमरीका के हैं बाकी के उपग्रह कनाडा, इंडोनेशिया और जर्मनी के हैं। दिलचस्प बात ये है कि एक उपग्रह जानी-मानी कंपनी गूगल का है जो एक भू-सर्वेक्षण उपग्रह है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग की खुली चुनौती- हैक करके दिखाओ हमारी EVM, दो दिन का दिया समय