केजरीवाल ने वीडियो जारी कर गोवा-पंजाब चुनाव के लिए मांगा चंदा

0
केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए लोगों से चंदे की अपील की है। दरअसल पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में केजरीवाल काफी सक्रिय नजर आ रहे है। ऐसे में उनकी पार्टी को पार्टी फंड में कुछ और फंड की दरकार पडऩे वाली है जिसे देखते हुए केजरीवाल ने लोगों से चंदे की अपील की है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी की सफलता पर सवाल, पढ़िए- 25 दिनों में कहां कितनी बर्बादी?

वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंदे से चलती है। उन्होंने कहा, दिल्ली में चुनाव के वक्त आप लोगों ने दुनिया के कोने-कोने से आकर घर-घर में कैंपेन किया। अब पंजाब और गोवा का चुनाव आप सभी लोगों को लड़ना है। इसके लिए आपको टाइम और चंदा दोनों देना पड़ेगा। आम लोगों के चंदे से पार्टी चलती है। उम्मीद है आप लोग टाइम और चंदा देंगे। आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर जाकर या चेक के जरिए आप हमें चंदा दे सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  PM ने की POK शरणार्थियों के लिए 2000 करोड़ के पैकेज की घोषणा

केजरीवाल कहा कि उनकी पार्टी उद्योगपतियों से पैसे नहीं लेती क्योंकि वे चुनाव के बाद हमसे अपना गलत काम करने को कहते हैं। उन्होंने कहा, हम बड़े औद्योगिक घरानों से धन नहीं लेते। यदि हम ऐसा करेंगे तो वे चुनाव बाद हमारे पास आएंगे और अपने गलत काम कराएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी की एक एक पाई की निगरानी आयकर विभाग करता है।

इसे भी पढ़िए :  AAP में घमासान जारी, पंजाब संयोजक पद से हटाए गए गुरप्रीत घुग्गी ने छोड़ी पार्टी