केजरीवाल ने वीडियो जारी कर गोवा-पंजाब चुनाव के लिए मांगा चंदा

0
केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए लोगों से चंदे की अपील की है। दरअसल पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में केजरीवाल काफी सक्रिय नजर आ रहे है। ऐसे में उनकी पार्टी को पार्टी फंड में कुछ और फंड की दरकार पडऩे वाली है जिसे देखते हुए केजरीवाल ने लोगों से चंदे की अपील की है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंदे से चलती है। उन्होंने कहा, दिल्ली में चुनाव के वक्त आप लोगों ने दुनिया के कोने-कोने से आकर घर-घर में कैंपेन किया। अब पंजाब और गोवा का चुनाव आप सभी लोगों को लड़ना है। इसके लिए आपको टाइम और चंदा दोनों देना पड़ेगा। आम लोगों के चंदे से पार्टी चलती है। उम्मीद है आप लोग टाइम और चंदा देंगे। आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर जाकर या चेक के जरिए आप हमें चंदा दे सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  संघ के बयान पर अब NDA में भी घमासान, पासवान बोले- आरक्षण कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है

केजरीवाल कहा कि उनकी पार्टी उद्योगपतियों से पैसे नहीं लेती क्योंकि वे चुनाव के बाद हमसे अपना गलत काम करने को कहते हैं। उन्होंने कहा, हम बड़े औद्योगिक घरानों से धन नहीं लेते। यदि हम ऐसा करेंगे तो वे चुनाव बाद हमारे पास आएंगे और अपने गलत काम कराएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी की एक एक पाई की निगरानी आयकर विभाग करता है।

इसे भी पढ़िए :  नाभा जेल ब्रेक: केजरीवाल ने मांगा सुखबीर बादल का इस्तीफा