हम इशारा कर दें तो तो आप के नेता घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे: हरसिमरत कौर

0
हरसिमरत कौर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पंजाब में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे वैसे राजनीतिक लड़ाई भी बढ़ती जा रही है। अभी तक सिर्फ यह लड़ाई सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित थी लेकिन कल हुई दो घटनाओं के बाद अब इस खेल में खुलेआम धमकी का इस्तेमाल हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव 2017: पत्नी नहीं खुद अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

कल पंजाब में आप कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी हुई जिसमें 3 कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बाद पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका गया। इस घटना के बाद आप और अकाली दल में तनाव बढ़ गया है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में आरएसएस के सह सरसंघचालक को अपराधियों ने गोली मारी, हालत गंभीर

जूता उछालने की घटना के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बताते हुए मानसा के बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल सांसद और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने धमकी दी है कि अगर उनके लोगों को इशारा हो जाए तो आप के नेता घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  'आप' सरकार को पंजाब जीतने से कोई नहीं रोक सकता : गुल पनाग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse