BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- मुस्लिम ही क्यों होता है हर आतंकवादी

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मुस्लिमों को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर गलियारों में हलचल मच गई है। बीजेपी नेता ने मुस्लिम समुदाय की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अक्सर हर आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों होता है?

इसे भी पढ़िए :  नेशनल प्लेयर ने दिया बेटी को जन्म तो फोन पर मिला तलाक

इतना ही वर्मा ने दो टूक कह दिया कि भाजपा को मुस्लिमों का वोट नहीं चाहिए। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। इसलिए मुस्लिम कभी भाजपा को वोट नहीं करते। प्रवेश वर्मा दिल्ली से भाजपा सांसद हैं। दिल्ली के दिवंगत बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के पुत्र भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  'पाक अधिकृत कश्मीर' किसी के बाप का नहीं, कोई उसे हिंदुस्तान में नहीं मिला सकता-फारूख अब्दुल्ला

यूपी के बागपत में एक सम्मेलने के दौरान सांसद ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो अयोध्या में राम मंदिर बनाने से रोक सकती है। इसके लिए उन्हें किसी एक समुदाय की वोट की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  वापस आ रही हैं ‘असली भाभी जी’

आगे पढ़े, सरकार ने दी सफाई

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse