आज शुरू होगा मानसून सत्र, कश्मीर और राज्यपाल की भूमिका चर्चा के केंद्र बिंदु में

0

दिल्ली
आज से शुरू होने जा रहा मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार है। सरकार जहां अपना पूरा जोर जीएसटी बिल पास करवाने में लगाई हुई है, वही विपक्ष कश्मीर समेत हाल के दिनों में राज्यपाल की भूमिकाओं पर संसद के अंदर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। कल लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विपक्षी पार्टियों ने यह मांग की, कि कश्मीर मुद्दे और राज्यपालों की भूमिका के विषय पर चर्चा कराई जानी चाहिए।
बैठक से बाद सुमित्रा महाजन ने कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं ने संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर हिंसा: प्रर्दशनकारियों और सुरक्षबलों के बीच हिंसक झड़प, 20 घायल, मरने वालों की संख्या 73 हुई

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि सदन की कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के चलेगी और पूर्व के सत्र की भांति हम कामकाज करेंगे। ’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर और आतंकवाद के समग्र मुद्दे पर चर्चा किये जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के गाने पर जमकर नाचे बीजेपी विधायक, डांस का वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने कहा कि राज्यपालों की भूमिका और कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है.. यह किस रूप में होगी, इस पर बाद में निर्णय किया जायेगा ।
वीडियो देखिए

इसे भी पढ़िए :  UK की लिस्ट में दाऊद, पाक के 3 पतों और 21 उपनामों का जिक्र