लार्डस टेस्ट में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया

0

दिल्ली
लार्डस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 75 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने इस श्रृखंला में 1-0 की बढ़त ले लिया है। इस मैच में पाकिस्तान को जिताने में सबसे बड़ा योगदान रहा फिरकी गेंदबाज यासिर शाह का। शाह ने शानदान प्रदर्शन करते हुए 141 रन देकर 10 विकेट लिये।

इसे भी पढ़िए :  उपुल थरंगा का अहम फैसला, रहेंगे छह महीने टेस्ट क्रिकेट से दूर

शाह ने लार्डस में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और लार्डस में 154 रन देकर 8 विकेट लेने के अपने देश के वकार युनुस के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया ।

पाकिस्तान ने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 207 रन बनाकर आउट हो गई ।

इसे भी पढ़िए :  धोनी की दर्दनाक लवस्टोरी पढ़कर, शायद रो पड़ेंगे आप !

एक समय इंग्लैंड की स्थिति मजबूत लग रही थी और उसने छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाये थे। तब जानी बेयरस्टो 48 रन और क्रिस वेएक्स 23 रन के बीच 56 रनों की साझेदारी हो चुकी थी । इस जोड़ी को शाह ने तोड़ा और उन्होंने बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। इसके बाद तो पाकिस्तान ने इंग्लैंड टीम पर पूरी तरह जो शिंकजा कसा वो कसता ही चला गया।

इसे भी पढ़िए :  देखिए टीम इंडिया को ड्रम बजाते